टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा हक्का जांघ पंचायत में शनिवार शाम झूलन कार्यक्रम के साथ मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें 108 शिव भक्तों ने आग के अंगारों पर चलकर शिव जी की आराधणा कर वृत तोडा़।
मंडा खुटा में झूलकर लोगों के बीच पवित्र फूलों की बरसा की इसमें मुख्य रूप से मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रीत महतो, सचिव मांगू बखला, कोषाध्यक्ष महेश जी, उप कोषाध्यक्ष शिवशंकर सिह के अलावा गांव के ग्रामीणो की मुख्य भूमिका रही।