Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआइएस, पटियाला में सात तक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआइएस, पटियाला में सात तक
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं वर्ल्ड योगासन के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (एसएआइ) के साथ मिलकर एनएस एनआइएस पटिआला में दिनांक 5 मई से 7 मई  2023 तक तीसरे राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 5 मई को  प्रात: 9:30 बजे एनएस एनआइएस पटियाला में किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानु, आइटीबीपी, पंचकुला के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, विशिष्ट अतिथि डॉ शिवम शर्मा, निदेशक एनएस एनआइएस, पटियाला, डॉ जयदीप आर्य, महासचिव, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, श्री चंद्र सिंह झाला, डॉ हरीश चंद्र एवं डॉ चंद्रकांत मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 

डॉ जयदीप आर्य जी, महासचिव (एनआइएस) की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में एनआइएस पटियाला में द्वितीय बैच के दौरान लगभग 200 प्रतिभागियों ने योगासन खेल में निर्णायक की भूमिका के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जज की भूमिका निभा रहे प्रतिभागी सम्मिलित हैं। 

डॉ कल्पना शर्मा जी डायरेक्टर एकेडमी (एनवाइएसएफ) अतिथि के रूप में और कार्यक्रम में संयोजक के रूप में डॉ चंद्रकांत मिश्रा जी (सीनियर कोच एनआइएस) का पूर्ण रूप से सहयोग मिला। झारखंड में विभिन्न जिलों से कुछ योग्य 12 जजेस का चयन हुआ है, जिसमें डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, प्रशांत सिंह, कुमकुम सिंह, शर्मिष्ठा राय, लक्ष्मी साहू, सोनाली सरकार, इंदु कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, पूजा नायक शामिल हैं। 

झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सभी पदाधिकारी अंशु सरकार, मलय डे, संतोषी कुमारी, आर्य प्रह्लाद, पूजा सिंह, राहुल रंजन, अमिया अंशु ने सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,322