Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सावधान : इस स्टेशन पर बच्चे लेकर गये, तो हो सकता है खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावधान : इस स्टेशन पर बच्चे लेकर गये, तो हो सकता है खतरा
विज्ञापन
  • जसीडीह स्टेशन के 16 कैमरों के बीच से गायब हुआ बच्चा, 48 घंटे के बाद भी सुराग नहीं

टीम एबीएन, देवघर। जसीडीह स्टेशन परिसर से रहस्यमय परिस्थिति में बच्चे के गायब हो जाने के बाद से स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। 48 घंटे बाद भी चार वर्षीय रौशन कुमार का रेल पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी है कि रात में बच्चा खुद से कहीं चला गया या किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। 

जसीडीह स्टेशन में सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह करीब 16 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों से स्टेशन में आने-जाने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाती है। साथ ही स्टेशन परिसर पर आरपीएफ व जीआरपी पदाधिकारी व जवान तैनात रहते हैं। बावजूद हैरानी की बात है कि कोई बच्चा स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर के पास से गायब हो जाता है और सीसीटीवी फुटेज में भी उसका पता तक नहीं चलता है। 

इधर, बच्चे के गायब होने के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार रेल पुलिस सहित अन्य थानों से संपर्क कर बच्चे की खोजबीन करने की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में लगातार माइकिंग करा रहे हैं। रेल पुलिस ने जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही जीआरपी बच्चे की खोजबीन के लिए आसपास के थाने व चाइल्डलाइन से संपर्क कर बच्चे का फोटो देकर खोजबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,999