Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

13 से लगेगा राज्य स्तरीय आत्या-पात्या कोच व रेफरी सेमिनार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
13 से लगेगा राज्य स्तरीय आत्या-पात्या कोच व रेफरी सेमिनार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य आत्या पात्या एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य स्तरीय कोच और रेफरी ऑफिशियल सेमिनार का आयोजन 13 और 14 मई को बंगीय सांस्कृतिक परिषद सेक्टर टू में किया जा रहा है। 

इस सेमिनार में राज्य के सभी पंजीकृत इकाई के सदस्य, संबंधित प्रशिक्षक, सभी जिलों के शारीरिक शिक्षक भाग ले सकते हैं। इसमें सभी प्रकार के आधुनिक कौशल, खेल के नियम, लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। 

इस परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कोच एवं रेफरी सेमिनार में भाग लेने की अनुमित दी जायेगी। ये जानकारी संघ के महासचिव अजय झा ने दी।

विज्ञापन