Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाह रे पत्नी : पति की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाह रे पत्नी : पति की हत्या कर थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। प्रखंड के टोकलो थाना स्थित हतनाबेड़ा गांव में धारदार हथियार से मारकर एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में पत्नी सीमा होनहागा ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। 

बताया गया कि हतनाबेड़ा गांव में बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होनहागा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था। रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सिर और गर्दन में वार कर हत्या कर दी।

 इसके बाद शनिवार की सुबह पत्नी ने टोकलो थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने आपसी विवाद में पति की हत्या कर दी। पत्नी ने सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,058