Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव में मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज वर्ग बारह के विज्ञान के छात्रों के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के श्री विकास कुमार सिंह ने बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग मैं प्रवेश के लिए परामर्श देने का काम किया। 

उन्होंने विज्ञान के छात्रों को बताया कि कितने अंक आने पर उन्हें किन-किन कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है और मेहनत कैसे की जाये जिससे वे सफलता की सीढ़ी पर पहुंच सकें। उन्होंने विगत कई वर्षों के रिजल्ट और बच्चों के द्वारा लाए गए अंकों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि विद्यालय और कोचिंग दोनों की पढ़ाई जरूरी है। 

विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने काउंसलर विकास कुमार सिंह का स्वागत किया और बतलाया के योजनाबद्ध तरीके से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने डीएवी कपिलदेव के कई सफल बच्चों के उदाहरण दिए जो अभी अपनी मेहनत के बल पर अलग-अलग पदों पर अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे हैं। 

मौके पर विद्यालय के शिक्षक एसके राणा समेत कई अन्य वरीय शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,910