Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाईबीएन पब्लिक स्कूल में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाईबीएन पब्लिक स्कूल में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन पब्लिक स्कूल में आज पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने इस गतिविधि में भाग लिया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पर्यावरण बचाओ या पेड़ को गले लगाओ के विषय पर पोस्टर बनाना था तथा कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग के विषय पर पोस्टर बनाना था। 

सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के महत्व और इसकी रक्षा की आवश्यकता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों ने इस प्रतियोगिता के जरिए हमें पर्यावरण को बचाने का संदेश अपनी विभिन्न कलाओं ने दिया।

 विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ चांदनी नाथ ने बताया कि हम सभी को इस की प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाये रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,256