Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

145 ज्यादा नक्सल कांडों में शामिल रहा है इंदल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
145 ज्यादा नक्सल कांडों में शामिल रहा है इंदल
विज्ञापन

15 लाख के इनामी इंदल गंझू ने रांची में किया सरेंडर 

टीम एबीएन, रांची। आज भाकपा माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है। भाकपा माओवादियों के थिंक टैंक माने जाने वाले रिजनल कमिटी के सदस्य इंदल गंझू उर्फ ललन ने आज आईजी अभियान अमोल वी होमकर के सामने आधिकारिक रूप से सरेंडर कर दिया। इंदल के सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

गुरुवार को इंदल गंझू ने रांची आईजी कार्यालय में आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ और चतरा एसपी के सामने सरेंडर किया। इंदल एक दुर्दांत नक्सली कमांडर था, उस पर 145 से ज्यादा नक्सल कांड दर्ज हैं। आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि 15 लाख का इनामी इंदल बीते दिनों चतरा में हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल था। 

इस मुठभेड़ में पांच शीर्ष नक्सली मारे गये थे। मुठभेड़ के दौरान इंदल किसी तरह भाग कर बिहार पहुंच गया था। उसके बाद वह पुलिस के संपर्क में आया और सरेंडर करने की बात कही। इंदल गंझू मूल रूप से बिहार के गया के इमामगंज के असरैना गांव का रहने वाला है। इंदल के सरेंडर करने से माओवादियों का प्रभाव मध्यजोन बेहद कम हो गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,255