Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आवास आवंटन कार्यक्रम रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आवास आवंटन कार्यक्रम रद्द
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा का लाभुकों के बीच आवास आवंटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इस कार्यक्रम की नगर पंचायत ने पूरी तैयारी कर ली थी। अर्जुन मुंडा गुरुवार को 44 लाभुकों को आवास आवंटित करने वाले थे लेकिन आवास बनकर तैयार ही नहीं हुए हैं।

इस संबंध में अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि ने कहा कि आवास बना ही नहीं है और आवंटन की तैयारी कर दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत करने के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के जमुआदाग में 210 भूमिहीन परिवारों को आवास का सपना दिखाया गया था। सितंबर तक उन्हें आवास देने के वादा किया गया था।

जमुआदाग में बन रहे प्रधानमंत्री आवास (शहरी) किफायती आवास परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने 23 फरवरी, 2022 को किया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आवास का कार्य पूरा नहीं हो सका है। बावजूद इसके नगर पंचायत 44 लाभुकों को आवास आवंटन करने की तैयारी में था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,361