Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बुढ़मू : सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुढ़मू : सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दंपत्ति और उनका बेटी है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

बताया गया कि हेंदाग गांव निवासी आशाराम मुंडा अपनी पत्नी संगीता देवी और तीन बच्चों के साथ एक बाइक में सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गांव जा रहा था। इसी बीच केरेडारी और बुढ़मू थानाक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र हेन्दगीर के समीप एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

दुर्घटना में संगीता देवी, आशा राम मुंडा और बच्ची रानी की मौत हो गयी। जबकि अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन