टीम एबीएन, लोहरदगा। नैक के मूल्यांकन को लेकर बीएस काॅलेज लोहरदगा के बहुदेशीय भवन में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसका आयोजन रुसा कोर्डिनेटर प्रो आनंद मांझी द्वारा हुआ।
नैक के इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के केओ गुमला काॅलेज के बोटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी शामिल हुए।
बीएस काॅलेज, लोहरदगा के वरिष्ठ प्रो डॉ नीता सहाय, कैमिस्ट्री हेड डॉ शशि कुमार गुप्ता, नागपुरी के एचओडी-प्रो नइम खान, डॉ अजीत कुमार गुप्ता, डॉ सुमन कुजूर, प्रो रोशन, प्रो सारोन सुरीन, डॉ अर्जून लकड़ा, डॉ अंबिका प्रिया तिर्की, समेत सभी अतिथि शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी इसमें शामिल हुए।
इस कार्यशाला में काॅलेज को कैसे नैक में बेहतर ग्रेडिंग प्राप्त हो इस संबंध में जानकारी के लिए डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी को आमंत्रित किया गया।
डॉ मुखर्जी नैक से संबंधित सारे बातों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया। आशा व्यक्त किया कि सभी शिक्षक, स्टाफ चाहें तो इस कॉलेज को बेहतर ग्रेडिंग मिल सकता है।
डॉ शशि कुमार गुप्ता ने सारे सह कर्मियों से आग्रह किया कि इमानदारी पूर्वक जिम्मेदारियों निभाएं। इससे काॅलेज को नैक में बेहतर ग्रेडिंग मिल सकता है। प्रो नइम खान ने कहा कि सामुहिक प्रयास से काॅलेज को अच्छी ग्रेड की श्रेणी में लाया जा सकता है।
डॉ सुमन कुजूर ने आये अतिथि डॉक्टर प्रसेन्नजीत मुखर्जी और काॅलेज के सारे प्राध्यापकों को बैठक में शामिल होने, नैक से संबंधित बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के लिए और समय देने के लिए धन्यवाद दिया।