Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : एक ही परिवार के तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : एक ही परिवार के तीन की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि, दो बच्चे घायल हो गये। 

सूचना के अनुसार हेंदाग गांव का आशाराम मुंडा अपनी पत्नी संगीता देवी व तीन बच्चों के साथ एक बाइक में सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गांव जा रहा था इसी बीच केरेडारी व बुढ़मू थानाक्षेत्र के सीमांत हेन्दगीर के समीप एक वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही संगीता देवी23 वर्ष, आशा राम मुंडा 25 वर्ष,व तीन साल की बच्ची रानी की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।

बालू लदे ट्रैक्टर से हुई घटना

परिजनों के अनुसार दुर्घटना बालू लदे ट्रेक्टर से हुई है।पूरा परिवार बाईक में था जिसे पीछे से बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में रौंदता हुआ अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह घटना घटी। यह घटना स्थल बुढ़मू केरेडारी सीमा क्षेत्र के केरेडारी में हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,025