Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : वृद्ध ने युवक को टांगी से मारकर किया घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : वृद्ध ने युवक को टांगी से मारकर किया घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। खेत में लगे फसल को बकरी से चराने की बात को लेकर हुए विवाद में कुडू थाना क्षेत्र के पिलपीलिया निवासी खेत के 62 वर्षीय बुजुर्ग मालिक ने एक 25 वर्षीय संतोष लोहरा को टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जानकारी के अनुसार पिलपिलिया गांव निवासी संतोष  लोहरा अपने घर के समीप करंज का फल चुन रहा था। तभी हाथ में टांगी लेकर वहां पहुंचा गांव का ही 62 वर्षीय बुजुर्ग गनुवा लोहरा ने संतोष को खेत में लगे फसल को अपनी बकरी से चरा देने की बात कहते हुए टांगी से हमला कर दिया। जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। 

साथ ही गनुवा लोहरा पूरे परिवार को भी मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद परिवार के बाकी सदस्य डर कर घर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद घायलावस्था में ज़मीन पर बेहोश पड़े संतोष को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा कुडू पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,661