- हत्या करने के बाद सरेंडर करने आ रहा था हत्यारा, आधे रास्ते से पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीम एबीएन, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुवा थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव में मंगलवार की रात छोटे भाई वने ही अपने ही बड़े भाई 35 वर्षीय मंगता गागराई व चाचा 55 वर्षीय मोईका गागराई ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।
घटना के समय मृतक व हत्यारा तीनों नशे में धुत्त थे। घटना को अंजाम देने के बाद बुधवार सुबह हत्यारा छोटे भाई बुधराम गागराई पैदल चलते हुए सोनुवा थाना सरेंडर करने आ रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल जा रही पुलिस की टीम ने आधे रास्ते में स्थित पोटोबेड़ा के पास हत्यारा बुधराम गागराई को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधराम गागराई ओड़िशा के बेलपहाड़ में रहता है। बुधराम गागराई के नाम पर पीएम आवास योजना में आवास मिला था। जिसको लेकर वह अपने गांव पाताहातु आकर घर का निर्माण कर रहा था।
इस दौरान बुधराम के साथ अपने बड़े भाई मंगता व चाचा मोईका गागराई के बीच मंगलवार सुबह झगड़ा हुआ। इस दौरान मंगता व मोईका ने डंडे से मारपीट कर बुधराम को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बुधराम के माथे पर चोट लगी।
जिसका इलाज बुधराम ने गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया था। यह झगड़ा फिर से मंगलवार रात को शुरू हो गयी। जो हत्या तक पहुंच गयी।