Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो जैविक उद्यान पहुंचा रांची जू से दो तेंदुआ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो जैविक उद्यान पहुंचा रांची जू से दो तेंदुआ
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र बना जल जीव विहार

टीम एबीएन, रांची/ बोकारो। पचास एक्वेरियम में चालीस से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव... बात हो रही है सेक्टर चार स्थित बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से संचालित जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान की।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने मंगलवार को जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार (अक्वेरियम) का उद्घाटन किया। मतलब, गर्मियों की छुट्टियों में बोकारोवासी जल जीव विहार का आनंद उठा पायेंगे।

एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची के चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाये गये हैं। इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिये गये हैं।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश और अधिशासी निदेशकों ने जैविक उद्यान के इन नये सदस्यों के बारे भी जानकारी ली।

साथ ही जैविक उद्यान की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। नवीकृत जल जीव विहार में लगभग 50 अक्वेरियम हैं। इनमें 40 से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव हैं।

सभी अक्वेरियम का रिपेयर कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जो लोगों के लिए न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध करायेगा।

जल जीव विहार सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेगा। जल जीव विहार लगभग दो साल से बंद था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,776