टीम एबीएन, विष्णुगढ़। हजारीबाग रेलवे स्टेशन से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र बिष्णुगढ़ में 1910 ईस्वी में रेलवे लाइन का आधारशिला हजारीबाग से होते हुए बिष्णुगढ़ चैनपुर दनिया से जोड़े जाने का रखा गया था।
परंतु अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि हाल ही में हजारीबाग रेलवे स्टेशन से गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक के रेलवे लाइन का परिचालन शुरू की गई है, और हजारीबाग रेलवे स्टेशन से हजारीबाग रोड तक में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के टाटीझरिया दारू बिष्णुगढ़ झुमरा आदि को नजरअंदाज कर दिया गया है।
अगर हजारीबाग रोड से बिष्णुगढ़ होते हुए चैनपुर धनिया रेलवे लाइन से जोड़ दिया जाए तो इस क्षेत्र के लोगों को यातायात की परेशानियों से निजात मिल सकेगा साथ ही साथ इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है।
विदित हो कि इस क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषक एवं व्यापारी है साथ ही एक बड़ी संख्या बेरोजगारी के कारण क्षेत्र से पलायन करते हैं और अगर ध्यान दिया जाए तो बिष्णुगढ़ क्षेत्र से पलायन की समस्या पर विराम लग सकता है। हजारीबाग सांसद को दिए खत के माध्यम से प्रधानमंत्री व रेल मंत्री भारत सरकार को अवगत कराने की अपिल की है।