टीम एबीएन, चरही। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के सभी परियोजनाओं और भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में 100 वें अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
हजारीबाग कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि मजदूर कंपनी के एक रीढ़ हैं। इनके बिना कोई कार्य संभव नहीं है। आगे कहा कि मजदूरों के साथ भेदभाव बर्दास्त के बाहर है। मजदूर और पदाधिकारी सामंजस्य बनाकर चलें और मजदूरों के हितों के बारे में सोचें तथा यह भी कहा कि मजदूर हैं तो हम हैं।
मजदूरों की बदौलत सारे विश्व के निम्ब टीके हुए हैं। इनके प्रति निगाहें ठीक होनी चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि मजदूर पूरे विश्व के स्तम्भ हैं। इनके बिना कोई कार्य संभव नहीं है। जगह-जगह मजदूरी कर अपने परिजनों को लालन-पालन करते हैं।
कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी आज भी हिन भावनाओं से देखा जाता है। इनके बिना कोई कार्य हो पाना मुश्किल है। आगे कहा कि हर क्षेत्र में प्रशंसनीय है। केवल इनको परखने वाले कि जरूरत है।देश में आज भी मजदूरों को शोषण किया जाता है। इसके बावजूद हम मजदूर दिवस मनाते हैं।
जिनको समान दृष्टि देखने वाले लोग ही मजदूर दिवस मनायें। इनके शोषण करने वाले होशियार हो जाओ। इनके शोषण पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। हमेशा लोगों को मजदूर हित में सोचने की जरूरत है। ये मजदूर हमारे अभिन अंग हैं। इनके बिना कल्पना नहीं किया जा सकता है।