Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 73 वर्षीय बुजुर्ग को मिली एयर एंबुलेंस सेवा का पहला लाभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 73 वर्षीय बुजुर्ग को मिली एयर एंबुलेंस सेवा का पहला लाभ
विज्ञापन
लोगों को मिलने लगा लाभ, 73 वर्षीय बुजुर्ग को किया गया एयरलिफ्ट टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किये गये एयर एंबुलेंस सुविधा का लाभ अब राज्य वासियों को मिलने लगा है। रविवार को रामगढ़ जिले के कुंज बिहारी राय ने एयर एंबुलेंस का लाभ उठाया। जानकारी के अनुसार, 73 वर्षीय कुंज बिहारी राय दिल के मरीज हैं। रविवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। जिसके बाद उनके परिजनों ने एयर एंबुलेंस के लिए आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही राज्य नागर विमानन की तरफ से तुरंत ही मरीज को एयर एंबुलेंस सेवा मुहैया करा दी गयी। एयर एंबुलेंस सेवा की सुविधा मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार भी जताया। परिजनों ने बताया कि जितनी आसानी से वर्तमान में एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल रही है। कुछ दिन पहले तक इस सुविधा के लिए राज्य वासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सरकार के बेहतर प्रयास की वजह से अब आम लोगों को भी आसानी से एयर एंबुलेंस मुहैया हो पा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,352