Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : इनामी नक्सली सुखराम हथियार के साथ गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : इनामी नक्सली सुखराम हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस को मिली बड़ी सफलता टीम एबीएन, खूंटी। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार देर शाम पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान रोड़े की बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वो भागने लगा लेकिन उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। पीएलएफआई का कुख्यात पूर्व जोनल कमांडर जीदन गुड़िया, जिसकी मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, उसका करीबी रह चुका है सुखराम। गिरफ्तार नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम था। खूंटी पुलिस ने पांच लाख इनाम के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस गिरफ्त में आ गया। बताया जाता है कि इनामी नक्सली सुखराम गुड़िया एके 47 लेकर चलता था। इसके खिलाफ जिले के तपकरा, मुरहू, खूंटी सहित चाईबासा के गुदड़ी थाने में हत्या, आर्म्स, लेवी व 17 सीएलए एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कुल 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआई पहले से ज्यादा कमजोर हो गया है; क्योंकि जीदन के मारे जाने के बाद लाका पहान ने क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन उसे भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि लाका के मारे जाने के बाद सुखराम मुरहू से तपकरा और रनिया व तोरपा इलाके में दहशत बना हुआ था। पुलिस को लगातार चुनौती देने वाला सुखराम भी आखिरकार गिरफ्तार हो गया। इसकी गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि पीएलएफआई संगठन में सुप्रीमो के अलावा अब कोई बचा नहीं है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,372