Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कई बड़े जन आंदोलन का सूत्रधार बना पीएम का मन की बात कार्यक्रम : रघुवर दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कई बड़े जन आंदोलन का सूत्रधार बना पीएम का मन की बात कार्यक्रम : रघुवर दास
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में हुए हैं कई बदलाव टीम एबीएन, रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर के बारीडीह मंडल में बिरसा मुंडा टाउन हॉल में स्थानीय लोगों के साथ सुना। लोगों की सोच और नजरिए में आया है काफी बदलाव इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कई बड़े जन आंदोलन हुए हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने हैं। लोगों की सोच और नजरिये में काफी बदलाव आया है। दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले गुमनाम नायकों को देश के सामने लाने का कार्य भी इस कार्यक्रम के माध्यम से हुआ है। अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी आईआईएम की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी है। हर माह 22 करोड़ लोग इसे सुनते हैं। आज इसके 100वें एपिसोड को सुनने के लिए लोगों में जो उत्सुकता देखी, वह इसकी सफलता और लोकप्रियता की गवाही दे रही है।
विज्ञापन