Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कलिंगा इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान झारखंड में भी खोलने की दिशा में पहल करेगी सरकार : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कलिंगा इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान झारखंड में भी खोलने की दिशा में पहल करेगी सरकार : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किये। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्नी के साथ जगन्नाथ मंदिर जाकर किए दर्शन : इस मौके पर उन्होंने आशीर्वाद के रूप भगवान जगन्नाथ का भोग ग्रहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह के रूप में जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर सप्रेम भेंट की गयी। पुरी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय मीडिया के साथ संवाद करते हुए कहा कि कल कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। इस संस्थान के संस्थापक डॉ अच्युत सामंता यहां गरीब और वंचित आदिवासी समुदाय के 40 हजार से ज्यादा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उनका उज्जवल भविष्य गढ़ रहे हैं। वे जिस तरह इनोवेटिव और क्रिएटिव कार्य कर रहे हैं, इसे जानने- समझने और देखने के लिए यहां आया। इस दौरान यहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारी इच्छा है कि झारखंड के बच्चों के लिए भी संस्थान स्थापित करें : सीएम हेमंत ने कहा कि हमारी इच्छा है कि डॉ सामंता जी के साथ मिलकर झारखंड के बच्चों के लिए भी इसी तरह का संस्थान स्थापित करें, ताकि यहां के आदिवासी बच्चे-बच्चियों को बेहतर शिक्षा दे सकें और वे हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें।
विज्ञापन