Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलीं नीरू शांति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलीं नीरू शांति
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के कुडू प्रखंड के चेटर गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी एवं विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हालचाल जानी। 

साथ ही जिला अस्पताल से अच्छी ईलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कराया। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए रिम्स में अच्छे इलाज के लिए वहां के डॉक्टर से मोबाइल पर बात की। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की स्थिति ठीक है और अभी वह बोल पा रही है। 

मौके पर जिला उपाध्यक्ष शाहिद कलाल, प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, कोलसिमरी पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, लोहरदगा प्रखंड महिला हेमंती देवी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,140