Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा में आचार्य चयन परीक्षा संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा में आचार्य चयन परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित आचार्य के चयन की परीक्षा पीआरटी, टीजीटी एवं पीजीटी के लिए पूरे प्रदेश में 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 

इसी योजना के अंतर्गत शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा केंद्र में सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा के 185 परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें 153 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिसमें पीआरटी 70, टीजीटी 79, पीजीटी 26 , कार्यालय 6, पुस्तकालय तीन एवं म्यूजिक के लिए एक परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था। 

परीक्षा को संपादित कराने के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक हजारीबाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, पर्यवेक्षक सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर  कुड़ू के प्रधानाचार्य राजकुमार नाग उपस्थित रहे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास केंद्र अधीक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

विद्या विकास समिति के आमंत्रित सदस्य अमित मेटे के देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। लिखित परीक्षा में सफल प्रतिभागियों की मेघा सूची बनाकर मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण एवं प्रशिक्षण के पश्चात इनकी नियुक्ति झारखंड प्रांत के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में की जायेगी। 

प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं केंद्र अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। इस सफल परीक्षा के संचालन में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा एवं शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के सभी आचार्य / आचार्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,346