टीम एबीएन, लोहरदगा। आगामी 30 अप्रैल रविवार को 11 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। जो मन की बात का 100 वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम को ले शनिवार संध्या स्थानीय रेलवे साइडिंग बस पड़ाव में भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर दीप प्रज्ज्वलन कर आम नागरिकों को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर कहा गया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का यह 100वां एपिसोड है इसे अवश्य सुनें। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता के साथ आम लोगों की बातें देश की जनता को बताते हैं इस कार्यक्रम से आम जनता में उत्साह है और रेडियो का प्रचलन धीरे-धीरे विस्तार ले रहा है। आमलोगों के बीच फिर से रेडियो का प्रचलन बढ़ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।