टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु मध्य विद्यालय प्रांगण में भंवरे के आतंक से प्रधानाध्यापिका सहित 40 छात्र-छात्राएं घायल अस्पताल में इलाज कराया गया।
लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत ग्राम में संचालित सरकारी मध्य विद्यालय प्रांगण में छुटी के पूर्व प्राथना के दौरान भांवर का आतंक से काफी छात्र छात्राएं जख्मी हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि विद्यालय प्रांगण में विशाल सिमर पेड़ पर भांवर का बसेरा है और काफी दिनों से है।
जिसको हटवाने को लेकर शिक्षक बिकेश कुमार सिन्हा द्वारा कई वार प्रयास किया गया था। परंतु कोई भी हटाने को तैयार नही हुआ जिससे शिक्षक सहित बच्चों में भय बना रहता था। लेकिन शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्राथना के लिए जैसे ही बच्चों का कतार में खड़ा कर राष्ट्रीय गान आरम्भ हुआ कि अचानक भांवर ने आतंक मचा दिया।
जिससे प्रधानाध्यापिका आशा सुषमा बाड़ा सहित 40 स्कूली छात्र छात्राएं जख्मी हो गया और विद्यालय में अफरा तफरी मच गया।
जख्मी बच्चे अपना बैग साइकिल विद्यालय में छोड़ घर भागने लगा जबकि शिक्षिका बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे सहायक शिक्षक बिकेश कुमार सिन्हा ने आनन फानन में इलाज हेतु सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात ठीक बताते हुए घर जाने का अनुमति दिया।