टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा का शपथ समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह मारवाड़ी भवन हरमू रोड में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि श्री अरुण गुप्ता जो हमारे झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष हैं इन्होंने कार्यकारिणी गठन से संबंधित जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित श्वेता भाला को शपथ ग्रहण करवाया।
मुख्य अतिथि राखी जैन, मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पाडिया जी, मंडलीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया जी, इन्होंने कार्यकारिणी टीम को शपथ ग्रहण कराया प्रांतीय संयोजक खेलकूद प्रभारी युवा विकास अग्रवाल, रांची शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चौधरी सचिव विकास गोयल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नर्सरिया जी एवं सचिव कौशल राजगढ़िया, जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्षा अनीता अग्रवाल उपस्थित थे।
कल दो नये कार्यक्रम का भी आगाज हुआ। अमृतधारा और जनसेवा, अमृतधारा की प्रभारी पूजा अग्रवाल और रितु पोद्दार एवं जनसेवा प्रभारी सुधा अग्रवाल और संयोजिका कविता सोमानी ने बहुत ही सुंदर आयोजन किया। जनसेवा प्रभारी ने चिड़िया के दाना - पानी की व्यवस्था की।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि समर्पण शाखा की नयी अध्यक्ष स्वेता भाला नियुक्त हुई। शाखा अध्यक्ष ने अपनी टीम का गठन इस प्रकार किया : उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शशि बंका, सचिव अनीता सोमानी, सह सचिव सपना सिंघानिया, कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, गौ सेवा प्रभारी दीपिका मोतिका, आशा संथोलिया, कन्या भ्रूण शिखा पोद्दार, श्रुति झुनझुनवाला, पर्यावरण एवं स्वच्छता-निकिता जलाल, रेखा रायकाखेलकूद प्रभारी- पूजा तोदी, सौम्या गर्ग, अमृतधारा प्रभारी - रितु पोद्दार, पूजा अग्रवाल, कैंसर जागृति-कविता जालन, चंद्रकला जनसेवा प्रभारी -शुभा अग्रवाल, सदस्यता प्रभारी - प्रतिभा सिंघानिया, ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप -नीलम बगरिया, स्वास्थ्य प्रभारी -कोमल झुनझुनवाला, अंगदान देहदान- ममता टीब्रेवाल सभी ने अपने-अपने पद की शपथ ली। इसके साथ ही वहां जलपान की भी व्यवस्था थी।
मौके पर अध्यक्ष स्वेता भाला, सचिव अनीता सोमानी, कोषाध्यक्ष दीपिका टेक्रीवल, सुमिता लाठ, पूजा सरावगी, विनीता सिंघानिया, विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, कंचन सोमानी, मीना ताइवला, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, सपना सिंघानिया, कविता सोमानी, शुभा अग्रवाल, रंजू मालपानी, ऋतु पोद्दार, आशा सराफ, पूजा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, राधा ड्रोलिया आदि उपस्थित थी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।