Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया : माहुरी वैश्य मंडल टीम को मिला सर्वश्रेष्ठ मण्डल का अवॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : माहुरी वैश्य मंडल टीम को मिला सर्वश्रेष्ठ मण्डल का अवॉर्ड
विज्ञापन

महिला समिति को मिला तीसरा स्थान  

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मण्डल गिरिडीह द्वारा आयोजित दो दिवसीय 110वां वार्षिक अधिवेशन जो बेंगाबाद जोन में 26 व 27 अप्रैल को आयोजित थी, में देश भर के 42 मंडल सहित महिला समिति, नवयुवक समिति टीम सहित हजारों की संख्या में समाज के पुरुष महिला व बच्चे समल्लित हुए। 

मौके पर झुमरी तिलैया माहुरी वैश्य मंडल की टीम की बेहतर कार्य करने के लिए पहले दिन के  आयोजन में प्रसंशा पत्र व दूसरे दिन के कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ मंडल के रूप में पदक देकर महामण्डल के पदाधिकारियों ले सम्मानित किया। 

वहीं झुमरी तिलैया माहुरी महिला समिति को केंद्रीय माहुरी महिला समिति की ओर से तीसरा स्थान के लिए चयनित किया गया।  
इससे तिलैया मंडल के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए महामंडल के केंद्रीय कमेटी का व केंद्रीय महिला समिति का आभार मंडल अध्यक्ष मुंन्ना भदानी सचिव संजय तर्वे ने आभार जताया।  

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरुण सेठ, दिलीप अठघरा, नीरज अठघरा, विशाल भदानी, संतोष कप्सिमें, महिला अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह, सीमा आर्या, सविता देवी, सरिया विजय, कुमकुम भदानी, दीपाली भदानी, सुनीता सेठ, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक बडगवे, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा सहित निक्की कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,456