Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संविदा सहायक प्राध्यापकों ने हेमंत सरकार को किया धन्यवाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संविदा सहायक प्राध्यापकों ने हेमंत सरकार को किया धन्यवाद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28-04-2023 दिन शुक्रवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में कार्यरत संविदा सहायक प्राध्यापकों ने हेमंत सरकार द्वारा कैबिनेट में 57,700 रुपये प्रतिमाह की स्वीकृति देने पर हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया है। 

झारखंड सरकार के इस निर्णय पर सहायक प्राध्यापकों ने एक दूसरे को पुष्पगुच्छ व मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही संकाय के नौ विभाग के छात्र छात्राओं एवं शोधार्थियों के बीच भी मिठाइयां बांटी गयी।

 प्राध्यापकों ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। हेमंत सरकार हमेशा झारखंडी हित में फैसला लेतीं रही है। आगे भी हमें सकारात्मक रिजल्ट मिलेगी। 

खुशी जाहिर करने वालों में टीआरएल संकाय के प्राध्यापक डॉ बीरेंद्र कुमार महतो, डॉ रीझू नायक, डॉ दमयंती सिन्कू, डॉ दिनेश कुमार, डॉ राकेश किरण, अनुराधा मुण्डू, डॉ नरेंद्र कुमार दास, डॉ उपेंद्र कुमार, रमाकांत महतो, जय प्रकाश उरांव, बीरेन्द्र उरांव, शकुंतला बेसरा, गुरूचरण पूर्ति, डॉ नकुल कुमार, अबनेजर टेटे आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 55,048