Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज उड़ीसा में 40,000 आदिवासी बच्चों से मिलेंगे सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज उड़ीसा में 40,000 आदिवासी बच्चों से मिलेंगे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में आज (शुक्रवार ) शामिल होंगे। वे केआईआईटी यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर 40 हजार बच्चों से मिलकर कर उन्हें संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है, जिसे 1992-93 में डॉ अच्युत सामंता द्वारा शुरू किया गया था। इस संस्थान में देशभर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ रोजगारपरक बनाया जाता है। वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क दी जा रही है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,202