टीम एबीएन, लोहरदगा। बिजली विभाग ने भंडारा प्रखंड के चट्टी कुणाल टेंट हाउस के सामने वन टाइम सेटेलमेंट योजना 2023 का कैंप लगाया। जिसमें बकाया बिजली उपभोक्ता ने आकर इस कैंप का लाभ उठाते हुए ब्याज माफ कराया।
28 अप्रैल को किस्को के पतरातू पावर हाउस में किसको ब्लाक के अंतर्गत ओटीएस मेला का आयोजन किया जायेगा।
इस मेले में भी पतरातू मेले जोगियारा, अगरडी, जमहरे, निरहू, चरहू, अरया, छोट चोरगाईं, बड़चोरगाई, बगडू, हिसरी, बेटहट, भुसाड़, आनंदपुर के बिजली उपभोक्ता अपना ब्याज की राशि माफ करा सकते हैं। कैंप में बिजली कर्मचारी दिनेश कुमार, प्रकाश, दिप, जौहर अंसारी, शमशेर अंसारी, अजहर खान आदि मौजूद थे।