Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिला पड़हा कोर कमेटी की बैठक में 28-30के विशु सेंदरा पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिला पड़हा कोर कमेटी की बैठक में 28-30के विशु सेंदरा पर चर्चा
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला पड़हा कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को एमजी रोड स्तिथ झखरा कुंबा में हुई। बैठक में विशु सेंदरा पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद उरांव ने कहा कि 28 से 30 अप्रैल तक चिरी पतरा, कुडू में आयोजित विशु सेंदरा का सफल आयोजन के साथ-साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय होगी। एसीएस जिला महासचिव फूलचंद उरांव ने कहा कि विशु सेंदरा के माध्यम से समाज को सशक्त किया जायेगा। साथ ही पड़हा स्वशासन व्यवस्था के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण नियमावली बनाई जायेगी, फरमान जारी कर प्रत्येक पड़हा राजाओं, पड़हा दीवानों को दी जायेगी। बैठक में जिला पडहा कोर कमेटी सदस्य एवं गणमान्य सामाजिक अगुआ के साथ-साथ अरविंद उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता, सह जिला पड़हा कोर कमेटी सदस्य फूलचंद उरांव जिला महासचिव आदिवासी छात्र संघ सह पडहा कोर कमेटी सदस्य लोहरदगा, सोमे उरांव केंद्रीय उपाध्यक्ष, विजय उरांव जिला पडहा, वीरेंद्र भगत, जिला पड़हा दीवान संजू भगत, पड़हा दिवान, जतरू उरांव जिला पडहा लोहरदगा, मतलू उरांव, बाल किशन उरांव, अमित उरांव, बिंदेश उरांव, एतवा उरांव, महेश उरांव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,085