एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पांकी थाना पुलिस ने एक साल से फरार ट्रक लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव के अनुसार बीते वर्ष पांकी-बालूमाथ पथ के कारीमाटी जंगल से गुजरने के क्रम मे सीमेंट लदे एक ट्रक की चोरी हुई थी। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने इसमें शामिल गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इस लूटकांड में पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला का निवासी फरार अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ रविंद्र कुमार, पिता बरत मोची फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हो सकी है।