Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बीआइटी लालपुर की निदेशक और डिप्टी मेयर ने किया बगीचे का उद्घाटन

रांची : बीआइटी लालपुर की निदेशक और डिप्टी मेयर ने किया बगीचे का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को बीआईटी लालपुर सेंटर के मुख्य गेट के अगल-बगल के क्षेत्रों को साफ सफाई कर एनएसएस ने जो हरियाली लायी थी, उसी को गति देते हुए रांची नगर निगम के ऊर्जावान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय की पहल पर बीआइटी लालपुर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य को इस क्षेत्र को साफ-सफाई और हरियाली को बनाने में सहायक बनाने में सहयोग के लिए एक बगीचे का रूप देकर उपमहापौर और निदेशक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर उपमहापौर ने बीआइटी प्रबंधन से इस क्षेत्र को सुंदर बनाने में सहयोग करने और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, प्रबंधन के शिक्षक और झारखंड परंपरा संस्कृति के जानकार डॉ प्रदीप मुंडा डॉ संजय कुमार शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, सुभाशीष रॉय, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। इसकी जानकारी छात्र संकाय के राणा प्रताप मिश्र ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,074