टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय समेत पांच नेताओं को कर्नाटक चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। जिसमें पांडेय के अतिरिक्त झारखंड से डॉ अजय कुमार, डॉ ए चेला कुमार, मानिकम टैगोर, मोहन प्रकाश आदि शामिल हैं।
अविनाश पांडेय को सेंट्रल कर्नाटक, डॉ ए चेला कुमार मैसूर रीजन, मानिकम टैगोर को मुंबई, कर्नाटक रीजन, डॉ अजय कुमार कॉस्टल कर्नाटक रीजन, मोहन प्रकाश को हैदराबाद कर्नाटक रीजन का जिम्मा दिया गया है।