- प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक आदरणीय सरदार प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दु:खद है। देश और पंजाब ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया।
वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल सुखबीर सिंह बादल जी और उनके परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।