झारखंड
कोरोना ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस 366
ABN Bureau
•
26 Apr, 2023
•
3 मिनट में पढ़ें
6 Views
विज्ञापन
राज्य के 20 जिले कोरोना की चपेट में, पूर्वी सिंहभूम में एक्टिव केस सबसे ज्यादा 129
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना फिर पांव पसार रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ रही है। राज्य के 20 जिले कोरोना की चपेट में है। बीते 24 घंटे में झारखंड में 115 नये मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 76 संक्रमित मरीज पाये गये हैं।
यहां एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 129 पर पहुंच गया है। जबकि रांची में 09 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 66 हो गयी है। वहीं राज्य भर में एक्टिव केस बढ़कर 366 पर पहुंच गया है। हालांकि राहत भरी खबर यह भी है कि एक दिन में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
इन जिले में हैं इतने सक्रिय मरीज
बोकारो में 9, चतरा में 1, देवघर में 32, धनबाद में 13, पूर्वी सिंहभूम में 129, गढ़वा में 2, गिरिडीह में 8, गोड्डा में 7, गुमला में 6, हजारीबाग में 10, खूंटी में 3, कोडरमा में 1, लातेहार में 18, लोहरदगा में 33, पाकुड़ में 2, पलामू में 8, रामगढ़ में 5, रांची में 66, सरायकेला में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 11 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन