टीम एबीएन, रांची। रिम्स रांची में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत 29 अप्रैल को होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। अब यह परीक्षा रांची के विभिन्न केंद्रों पर 12 मई को होगी।
इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी की गयी है। कहा गया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अलग से लिंक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना देखी जा सकती है।