टीम एबीएन, रांची। रांची विवि सिंडिकेट की बैठक 28 अप्रैल को दिन के साढ़े 11 बजे से विवि मुख्यालय में होगी। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से दो मई 2023 को होनेवाले दीक्षांत समारोह की स्वीकृति, 80 गोल्ड मेडल सहित उक्त सत्र के विद्यार्थियों की डिग्री प्रमाण पत्र की स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
इसके अलावा एकेडमिक काउंसिल, वित्त समिति, संबद्धता समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों सहित पिछली सिंडिकेट की बैठक में लिये गये निर्णयों को संपुष्ट किया जायेगा। बैठक में लगभग 30 हजार विद्यार्थियों की डिग्री पर मुहर लगेगी।