पूर्वी सिंहभूम में कोरोना धमाका!
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गयी है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 395 छात्राओं की कोरोना टेस्टिंग में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। इससे हड़कंप मच गयी।
फिलहाल, सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सीट और बीडीओ निखिल कश्यप ने अलग कमरे में क्वारेंटाइन कर दिया है। सभी के बीच दवा की किट बांटी गयी है और सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। डॉ सीट ने कहा कि छात्राओं को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करा कर विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। उनकी आगे भी जांच की जायेगी।
जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। अन्य जिले के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट के बाद संक्रमित छात्रों की संख्या 69 हो गयी है।
वहीं इतनी भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण जिले के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने जिले के सभी आवासीय विद्यालय में कोरोना जांच करने का आदेश दिया है।