पुत्र के साथ दंपती ने ईंट से वार कर ली जान
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। शराब के नशे में धुत्त एक बुजुर्ग गांव की ही एक अधेड़ महिला संग छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसके पति व दो पुत्र पहुंचे और चारों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या ईंट से कूच-कूच कर की गयी। हत्या के बाद शव को मंदिर के समीप फेंक दिया गया।
घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। महिला, उसके पति व एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अन्य आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की घड़ी, एक पैर का चप्पल और घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला जमुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस मामले की जानकारी डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने प्रेस वार्ता में दी।
बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे जमुआ थाना इलाके के करमाटांड़ निवासी बासुदेव यादव उर्फ बासुदेव महतो का शव गांव के ही बजरंगबली मंदिर के पीछे मिला था। इस मामले के मृतक के पुत्र नकुल यादव के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी।