Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : चुटूपाली घाटी में बस हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : चुटूपाली घाटी में बस हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में आज (मंगलवार) सुबह बस हादसे में रांची में पदस्थ एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की जान चली गयी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया है। यह बस बख्तियारपुर (बिहार) से रांची जा रही थी। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ। ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंचकर बस से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन घाटी में पलट कर खाई में गिर गये। उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ लेन पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,100