Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 219
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए सिविल कोर्ट के अधिवक्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए सिविल कोर्ट के अधिवक्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य कर रहे हैं। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि रांची सिविल कोर्ट के सभी वकील काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए हैं। इस आंदोलन में सभी वकीलों का पुरजोर समर्थन मिला है। हम सरकार, बार काउंसिल ऑफ झारखंड और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने वाली सभी संस्थाओं को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की ओर से काला बिल्ला भी लगाया जा रहा था। इससे पूर्व काला बिल्ला लगाकर कार्य करने का निर्णय रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन