Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पहला फेडरेशन गतका कप में झारखंड को रजत और कांस्य पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहला फेडरेशन गतका कप में झारखंड को रजत और कांस्य पदक
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। देश की सबसे पुरानी पंजीकृत राष्ट्रीय खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया (एनजीएआई) के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में 21 से 23 अप्रैल, 2023 तक स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 34 चंडीगढ़ में पहला फेडरेशन गतका कप आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड सहित 15 राज्यों के करीब 300 लड़के-लड़कियां अंडर-22 आयु वर्ग में चयनित किये गये थे। यश फेडरेशन गतका कप में झारखंड के दो खिलाड़ी कौशल कुमार रजत पदक (कोडरमा) एवं काजल सांगा (खूंटी) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 

विजेता खिलाड़ियों को झारखंड गतका संघ के मुख्य संरक्षक केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संरक्षक राजीव रंजन सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक सेवानिवृत्त, संरक्षक कुमार गौरव पुलिस अधीक्षक कोडरमा एवं झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष  अनूप कुमार ने शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,642