Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सीटू और मजदूर-कर्मचारी यूनियनों की बैठक में मजदूर दिवस मनाने का निर्णय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सीटू और मजदूर-कर्मचारी यूनियनों की बैठक में मजदूर दिवस मनाने का निर्णय
विज्ञापन
  • मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत कर संयुक्त आंदोलन तेज किया जायेगा : संजय पासवान

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सीटू के साथ केंद्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक बीमा कर्मचारी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार की अध्यक्षता में होटल हंस में संपन्न हुई। संचालन सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने किया। बैठक में एक मई को मजदूर दिवस वीर कुंवर सिंह पार्क में संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि इस साल मई दिवस हमारे देश में 100 वर्ष पूरा हो रहा है। 1923 में कॉमरेड एम सिंगारवेलु ने तत्कालीन शहर मद्रास में लाल झंडा फहराया था। सीटू मजदूर वर्ग के आंदोलन के उन अग्रदूतों को भरपूर श्रद्धांजलि देता है।

सीटू इस मई दिवस पर शासन में काबिज सांप्रदायिक कॉरपोरट गठजोड़ की विनाशकारी मुहिम सांप्रदायिक विभाजन तंत्र के निजी कॉरपोरेट वर्ग की माध्यम से देश के संसाधनों, संपत्ति और बुनियादी ढांचे पर बेरोक टोक लूट खसोट के खिलाफ व्यापक संघर्ष का संकल्प लेगा। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, असहनीय महंगाई से लोग जुझ रहे हैं। 

मजदूरों को गुलाम बनाने के उद्देश्य से चार लेबर कोड श्रम संहिता अधिनियम पहले से ही तैयार कर लिया गया है। काम के घंटे और अन्य सेवा शर्तों को लचीला बनाने से मजदूरों का शोषण और तेज होगा। 

केन्द्र की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ इस मजदूर दिवस पर मजदूर वर्ग की एकता बनाए रखने, शासक वर्ग की सभी सांप्रदायिक विभाजनकारी साजिशों को निर्णायक रूप से पराजित करने के लिए मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत करते हुए संयुक्त आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया जाएगा। 

बैठक में सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिनेश रविदास, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला सचिव वर्षा रानी, निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश, शम्भु पासवान, बीएसएसआर यूनियन के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, चरणजीत सिहं, धीरज यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,064