Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्या होगी मंत्री बन्ना प्रकरण के बाद झारखंड की राजनीति...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्या होगी मंत्री बन्ना प्रकरण के बाद झारखंड की राजनीति...
विज्ञापन
  • अश्लील वीडियो प्रकरण में बुरे फंसे झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता, देना होगा इस्तीफा! 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और पश्चिमी जमशेदपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो मामले में बुरे फंस सकते हैं। रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अश्लील बातचीत करते मंत्री बन्ना गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ था। 

वीडियो वायरल होने के बाद जहां बीजेपी बन्ना गुप्ता का इस्तीफा मांग रही है वहीं कांग्रेस आलाकमान उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल मामले में पार्टी आलाकमान गंभीर है। आज, मंत्री बन्ना गुप्ता पर कड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। 

बताया जाता है कि मंत्री बन्ना गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर शीर्ष नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच मंथन होता रहा। सोमवार को प्रदेश प्रभारी आलाकमान के सामने पूरी बात रख सकते हैं। 

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई का ऐलान हो सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो आलाकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनका इस्तीफा मांग सकती है। इधर, झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बन्ना गुप्ता को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। 

इधर, जहां एक ओर वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता चौतरफा आलोचनाओं से घिरे हैं वहीं उन्होंने सफाई भी पेश की है। उन्होंने वीडियो को फेक बताते हुए इसे राजनीति विद्वेष के तहत किया गया षड्यंत्र करार दिया है। 

मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि फोटोशॉप या एडिटिंग एप के माध्यम से उन्हें बदनाम करने के इरादे से वीडियो जारी किया गया है। उन्होंने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि मंत्री की शिकायत मिली है। जांच के बाद जो भी उचित होगा, कदम उठाया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,318