Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : कंटेनर-पुलिस वाहन दुर्घटना में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : कंटेनर-पुलिस वाहन दुर्घटना में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
विज्ञापन
  • रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन और कन्टेनर में आमने-सामने की टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, 12 से अधिक घायल 

टीम एबीएन, कोडरमा। रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 31 गौरी पुल के पास पुलिस वाहन और एक कन्टेनर में सोमवार (24 अप्रैल) को सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में पुलिस वाहन में सवार 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां कुछ की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। मृतकों की सख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

ईद की ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे: घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि चंदवारा स्तिथ पुलिस लाइन से कुछ पुलिसकर्मी ईद की ड्यूटी करने तिलैया डैम गए हुए थे। सोमवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस पुलिस लाइन चंदवारा लौट रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।

रांची-पटना मुख्य मार्ग के गौरी पुल के पास पुलिस वाहन और एक कन्टेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इधर घटना के बाद चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। 

एनएच पर लगी जाम: इधर घटना के बाद एनएच पर जाम की स्तिथि उत्पन्न हो गई। जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा। टक्कर इतना भयंकर था कि कन्टेनर का ड्राइवर कन्टेनर में ही फंसा रह गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

फिलहाल क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन और कन्टेनर को सड़क से हटाया जा रहा है। हालांकि घटना कैसे घटी इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इधर रिम्स रेफर हुए एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,037