Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चार दिनों में 10 डिग्री तक गिर गया रांची का पारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चार दिनों में 10 डिग्री तक गिर गया रांची का पारा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान चार दिनों में ही 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। 20 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया था। वहीं, रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रांची में 29 अप्रैल तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,330