Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा : पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

टीम एबीएन, सिमडेगा। कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पोकलेन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। उक्त कांड में कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

एसपी सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाईगर के द्वारा विकास कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना स्थल पर उग्रवादियों द्वारा एक पर्चा भी छोड़ा गया था।

विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज
इस संदर्भ में कोलेबिरा थाना में विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के विकास टाईगर उर्फ श्याम टाईगर उर्फ नितीश गोप एवं उसके अन्य दो सहयोगियों कोनीरज गोप तथा सतीश उरांव को गिरफ्तार किया गया। 

तीनों गुमला जिले के निवासी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर आगजनी की घटना को अंजाम देने सहित कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साईड, इटकी में रोड निर्माण कार्य में आगजनी की घटना को अंजाम देने के साथ ही खूंटी में एक लड़की की 2019 में की गयी हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। 

एसपी सौरभ कुमर ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में खूंटी पुलिस का भी सहयोग मिला है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,548