टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा पाईक टोली में शिव मंडा पूजा तथा रात्रि जागरण 24 अप्रैल शाम 8 बजे से फुल खूंदी एवं रात 10 से छउ नृत्य का आयोजन किया गया है और दूसरे दिन 25 अप्रैल को शाम 5 बजे से झूलन प्रोग्राम रखा गया है। साथ ही आर्केस्टा नागपुरी कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है।
इसमें पाईक टोली महावीर मंडल के अध्यक्ष नारायण सिंह, ग्राम प्रधान, दिलचंद नायक, कोषाध्यक्ष, मोहन पाईक, उप कोषाध्यक्ष, कैलाश पाईक, सचिव दीपक गुप्ता के अलावा गांव के नव युवक का सराहनीय भूमिका रहेगी।