टीम एबीएन, लोहरदगा। आज 23 अप्रैल 2023 को माहुरी धर्मशाला गौरीशंकर महिला झुमरी तिलैया में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर अखंड रामायण के पूर्ण होने पर हवन के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। हवन में यजमान अनूप जोशी पत्नी नीलम जोशी के साथ हवन किया। जिसमें आचार्य मुरारी मिश्रा अपनी टीम के साथ हवन पूजन कराये।
सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने भगवान परशुराम के बारे में कहा भगवान परशुराम का जन्म भृगु वंश में हुआ था, उनका बचपन का राम था। भगवान शिव के तपस्या से प्राप्त परशु के चलते उनका नाम परशुराम पड़ा। उन्होंने त्रेता में भगवान राम को अत्याचारियो का वध करने के लिए धनुष प्रदान किया और द्वापर में भगवान कृष्ण को अत्याचारियों का संघार करने के लिए चक्र प्रदान किया।
विष्णु पुराण के अनुसार कलयुग में अवतरित होने वाले भगवान विष्णु के अवतार को उन्हीं के द्वारा अस्त्र प्राप्त होगा जिससे वह पृथ्वी से अत्याचारियों का संघार करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश झांझरी, सुशील पांड्या, मधुसूदन दारूका प्रकाश राम वरुण पांडेय, विकाससेठ, राखी भदानी, रीता लोहानी, संजय बनर्जी, मोहन पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, राधेश्याम पांडेय, विजय पांडेय, चन्द्र शेखर जोशी, सुधांशु पांडेय, जय मंगल पांडेय, बृजेश बिहारी, प्रियदर्शी बिहारी, पंकज दुबे, हृदयनाथ मिश्रा, उपेंद्र दुबे , सुशील जोशी, मनोज जोशी, उमेश जोशी, पंकज जोशी, धीरज जोशी, प्रवीण जोशी, केशव जोशी, आकाश जोशी, विवेक सहल, आत्मा शर्मा, राजेश शर्मा, सज्जन शर्मा, अजय शर्मा, विमल शर्मा, ललित जोशी, अनिल गुरु, विजय शुक्ला, सुरेश पांडे, सुशील पाठक, प्रकाश पाठक, उपेंद्र पांडे, उमेश पांडे, प्रभाकर झा, गौरी पांडे, दिवाकर मिश्रा, दीप बनर्जी, प्रदीप बनर्जी, रंजीत कुमार आदि सैकड़ों भक्त जन्मोत्सव में शामिल हुए।